लखनऊ के सत्यतीर्थ आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया; झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र


लखनऊ के इंदिरानगर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ सत्यतीर्थ आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर आश्रम और विश्वात्मा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान कृष्ण की अलौकिक झांकी का अनावरण दिव्य शक्ति पूनम और दिव्य शक्ति योगीराज अभिनव महाराज ने किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर तक भक्ति में डूबे रहे। दिव्य शक्ति मां पूनम ने कहा कि सच्ची भक्ति केवल जन्माष्टमी मनाने तक सीमित नहीं है। सत्य और धर्म की रक्षा, प्राणीमात्र की सेवा और अधर्म के विरोध में खड़ा होना ही सच्ची भक्ति है। सीईओ डॉ. सुनील मोतीवाल ने कहा कि आश्रम में भक्ति के साथ कर्म का संदेश भी दिया जा रहा है। भगवान कृष्ण के जीवन से लोगों को ज्ञान, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती और भजनों के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *