लखनऊ में समाजवादी का विरोध प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, प्रदर्शनकरियों को टांग कर ले गई पुलिस


लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। पुलिस के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप प्रदर्शन कर रही रिंकी सिंह ने कहा किज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाएगा हम लोग रोड पर रहेंगे।35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहाहै। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। ‘वोट चोरी से बनी सरकार ’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है, भाजपा का पिट्ठू बन चुका है लगातार बेमानी करवा रहा है। इन लोगों ने पहले बिहार और पश्चिम बंगाल लूटा अब उत्तर प्रदेश को लूटने की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना यूपी में चुनाव नहीं होगा इन्होंने लोकतंत्र को बेहद कमजोर करने का काम किया है। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है ’ प्रदर्शन कर रहे अभिषेक ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *