![]()
ललितपुर में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल पर फिसल गई, जिससे तीन चचेरी बहनें घायल हो गईं। घायलों में से एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के बगल से निकलने के कारण हुई। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के इलाईट मार्ग पर स्थित ब्याने नाले के पुल पर हुई। मोहल्ला रामनगर निवासी 21 वर्षीय भावना (पुत्री रामसेवक) अपनी चचेरी बहनों 19 वर्षीय गायत्री (पुत्री मनोज) और 16 वर्षीय करिश्मा के साथ स्कूटी से कोचिंग से घर लौट रही थीं।
घायल छात्रा भावना के अनुसार, जब वे ब्याने नाले के पास पहुंचीं, तो एक तेज गति से आ रही एंबुलेंस उनकी स्कूटी के बगल से निकली, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। तीनों बहनें घायल हो गईं, जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटनास्थल पर घायल छात्रा का मोबाइल भी खो गया। छात्रा ने एंबुलेंस चालक पर स्कूटी के पास से अत्यधिक तेज गति से वाहन निकालने का आरोप दोहराया है।
Source link
स्कूटी फिसलने से तीन चचेरी बहनें घायल:घायल छात्रा ने एंबुलेंस पर लगाया तेज रफ्तार का आरोप, कोचिंग से घर लौट रहीं थीं