![]()
कासगंज जिले में 26 सितंबर को हुई भारी बारिश से आठ मकान टूट गए। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इन सभी मकानों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। नियमों के तहत, पक्के मकान गिरने पर 8 हजार रुपये और कच्चे मकान गिरने पर साढ़े छह हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। पटियाली तहसील में 7 और कासगंज तहसील में एक मकान टूटा है। प्रशासन बाकी टूटे मकानों की भी सूची बना रहा है। देखें, 2 तस्वीरें… पटियाली तहसील के भीकमपुर गांव में संजीव पुत्र पातीराम के घेर की दीवार और टीनशेड टूट गया। पीतम नगर हडौरा में रघुनन्दन पुत्र भरत के पक्के घर की दीवार-टीनशेड, साथ ही पारव्रेश पुत्र श्रीराम के घर का लेंटर, दीवार और टीनशेड भी टूट गया।
अखतउ मंगदपुर में सुखवीर पुत्र लाखन का गैर आवासीय कच्चा मकान पूरी तरह गिर गया, जबकि सुखदेवी पत्नी निरंजनलाल के कच्चे मकान की छत टूट गई। ताजपुर में राजेश कुमार पुत्र नाथूराम के पक्के कमरे की छत और सनौड़ी खास में मुनीश मिश्रा पुत्र रामनंदन के मकान की छत का कुछ हिस्सा भी टूट गया। कासगंज के विरहरा गांव में भगवान सिंह पुत्र भूरे सिंह के मकान की छत और दीवार भी टूट गई। लेखपाल ने सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार कर NDEM 5.0 पोर्टल पर अपलोड कर दी है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा देने की घोषणा की है।
Source link
कासगंज में भारी बारिश से 8 मकान गिरे:जिला प्रशासन ने तैयार की सूची, पीड़ितों को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा