![]()
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में सितंबर पहले सप्ताह में फैसला आ सकता है। इस समय जिला जज की कोर्ट में केस चल रहा है, केस में अंतिम जिरह चल रही है। अब ये केस लगभग फाइनल स्टेज पर है। केस में सौरभ के परिवार की तरफ से हायर किए गए निजी वकील विजय बहादुर सिंह गवाहों को ब्रीफ कर रहे हैं। केस में अब तक 12 गवाहों को ब्रीफ किया जा चुका है। बुधवार को 2 गवाहों के बयानों को ब्रीफ किया गया। 2 गवाहों को किया गया ब्रीफ एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने बताया कि केस में कुल 22 गवाह हैं। जिनकी गवाही हो चुकी है इनके बयानों का क्रॉस भी चुका है। लेकिन अब केस अपने अंतिम चरण में हैं। गवाहों के बयानों पर डिफेंस की तरफ से कुछ सवाल थे, उनको अब ब्रीफ किया जा रहा है। बोले- कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेंगे सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने कहा कि लगातार गवाहों के बयानों को ब्रीफ किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि मामले में आरोपियों को कठोरतम सजा मिले, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि इस तरह के जघन्य अपराध का परिणाम कठोर दंड होता है। अब गवाहों की ब्रीफिंग पूरी होने के बाद मुकदमे की सुनवाई अंतिम चरण में पहुंचने की उम्मीद है। सितंबर के पहले सप्ताह में फैसले की संभावना जताई जा रही है।
Source link
सौरभ हत्याकांड में 2 गवाहों को किया ब्रीफ:सितंबर पहले सप्ताह में आ सकता है फैसला