रेवती के दुर्गा मंदिर पर अनुष्ठान:मझौवा मठ में हुई अहम बैठक, विद्वान करेंगे कथा वाचन एवं प्रवचन


बलिया के रेवती नगर पंचायत के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान दिन में हवन पूजन का नया पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या बेला क्षेत्र तथा प्रदेश के जाने-माने विद्वानों द्वारा कथा वाचन प्रवचन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए स्थानीय लोगों ने अपने-अपने हिसाब से सहयोग देने का निर्णय लिया है। इस आयोजन के लिए रेवती बस स्टैंड के पास रेवती मझवा मठ पर इसकी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा बैठक में इसकी कार्य योजना को तैयार किया गया। बैठक में उपस्थित मझौवा मठ के पुजारी पुरुषोत्तम तिवारी, रेवती के समाजसेवी पुना तिवारी, संतोष पांडे, अशोक पांडे, काशीनाथ सिंह, अमर पांडे, ए शिवमुनि पांडे, राम जी, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *