सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला:गोली पीठ से सीने के आरपार, दो साल पहले हत्या मामले में गया था जेल


सुल्तानपुर में बुधवार रात एक हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक माता प्रसाद पांडेय (50 वर्ष) कुड़वार थाना क्षेत्र के नरवापार निवासी थे। हमलावरों ने उन्हें कुड़वार कस्बे में गोली मारी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस के पास हुई। माता प्रसाद अपनी स्कॉर्पियो से उतरकर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। पीछे बैठे हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली माता प्रसाद की पीठ में लगी और सीने से पार हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर सुल्तानपुर की ओर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल माता प्रसाद को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। एसपी चारू निगम ने बताया कि मृतक प्लॉटिंग (जमीन की खरीद-बिक्री) से जुड़े कामकाज करता था। मृतक माता प्रसाद पांडेय हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और गुंडा एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं। साल 2023 में वह हत्या के एक मामले में जेल गया था और जमानत पर बाहर आया था। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि घटना से पूर्व दिन भर उसकी रेकी की गई थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ही मृतक की प्रॉपर्टी को लेकर किसी से कहासुनी हुई थी। मृतक की पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद अन्य चर्चाएं भी तेज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी और एसओजी (SOG) की टीम के साथ पुलिस टीमें खुलासे में जुटी हुई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *