![]()
संभल में रविवार रात रात 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में दीए जलाने और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। एक परिवार के तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के तातारपुर गांव का है। दीये जलाने और स्टेटस लगाने को लेकर विवाद पीड़ित फहीम पुत्र याकूब के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में दीये जलाए थे। इसके बाद उनके बेटे गुल मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित स्टेटस लगाया था। फहीम का आरोप है कि इसी को लेकर गांव के नोशाद ने उनके बेटे से विवाद किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। गुल मोहम्मद ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। फहीम के मुताबिक, उस समय वह बेटे को समझाकर घर ले आए थे। बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता पर भी हमला फहीम का आरोप है कि इसके बाद दोबारा गुल मोहम्मद के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के कुछ बच्चे उनके घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद फहीम अपनी पत्नी सीमा के साथ बेटे को बचाने पहुंचे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में फहीम, उनकी पत्नी और बेटे के घायल होने की बात कही गई है। 4 लोगों पर मारपीट का आरोप फहीम ने इरशाद, नोशाद, इकरार और ताहिर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद उन्हें और परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। फहीम ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पीएम मोदी के समर्थन में दीए जलाने पर मारपीट:सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर विवाद, एक परिवार के 3 लोग घायल