सुल्तानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश:40 मिनट से बरसात जारी; तापमान 28 डिग्री पहुंचा, शाम में भी बरसात का अनुमान


सुल्तानपुर में शनिवार सुबह 10:30 बजे मौसम में बदलाव आया। 15 मिनट तक धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। शहर और ग्रामीण अंचलों में हुई इस बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। जिले का तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिला प्रशासन ने बदले मौसम में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एहतियातन कई फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बीते एक सप्ताह से शहरी क्षेत्र में छुटपुट बरसात के बावजूद पारा गर्म बना हुआ था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। बंधुआकला, लंभुआ, भदैया, धनपतगंज जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बरसात से किसानों को लाभ हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। विभाग ने दोपहर में बादल छाए रहने और शाम को दोबारा बारिश होने का अनुमान जताया है। लगभग 40 मिनट तक हुई इस बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता मिशन की खामियां उजागर कर दीं। शहर के प्रमुख चौराहों और वार्डों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई इलाकों में नालियां चोक होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे सड़कों पर भी पानी भर गया और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *