सुबह से छाये बादल, तापमान में 4.8°C की गिरावट:तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, 6 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम


यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। आगरा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से घने बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा चल रही है। आज दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 6 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच तापमान में भी 4.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भी अधिकांश समय बादल छाये रहे थे लेकिन उमस काफी रहेगी। ऐसे में लोग गर्मी से बेचैन रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1°C और न्यूनतम तापमान 30.3°C रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.9°C और न्यूनतम तापमान 30.4°C था। न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति सप्ताहभर से आगरा में भीषण गर्मी है। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों का पसीना बहता रहा। हवा भी शांत थी, ऐसे में कुछ लोगों में बेचैनी बढ़ गई। सोमवार को आगरा देश का 6वां सबसे गर्म शहर रहा था। मानसून लेट होने के बाद अब जुलाई में ही बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से बादलों के आने आसार हैं। इस दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि एक जुलाई से मानसूनी बारिश का आगाज हो सकता है। पहले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी। बाद में तेज बारिश की संभावना है। करीब 10 जुलाई तक दिन में एक या अधिक बार बारिश के संकेत हैं। आज से आंधी-बारिश का अलर्ट भीषण गर्मी के बीच आगरा का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *