![]()
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में बेलोन के पास शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी डिबाई पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। घटना की तस्वीरें… मंदिर के लिए ज्योत लेने जा रहे थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 9:45 बजे बेलोन के पास हुआ। ट्रैक्टर में अहमदगढ़ क्षेत्र के सियारली गांव के करीब 30 से 35 ग्रामीण सवार थे। सभी गांव के मंदिर में स्थापित करने के लिए माता की ज्योत लेने बेलोन जा रहे थे। ग्रामीण शाम करीब 5:30 बजे गांव से निकले थे। टक्कर के बाद मची चीख-पुकार घायल अभिषेक ने बताया कि बेलोन के पास सामने से सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। अभिषेक के मुताबिक, हादसे के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया और होश आने पर एंबुलेंस दिखाई दी। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 112 वाहन, थाना पुलिस के वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी डिबाई पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह ने बताया- अंजू पुत्री सूरजपाल, उम्र करीब 20 वर्ष, की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Source link
सिलेंडर भरे ट्रक से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 15 घायल:बुलंदशहर में ज्योत लेने जा रहे थे सभी श्रद्धालु, गंभीर युवती अलीगढ़ रेफर