हाथरस में लापता युवक का शव पंखे से लटका मिला:पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी मायके गई थी, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना


हाथरस के नगला लच्छी गांव में शनिवार रात करीब 8:30 बजे 35 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक पिछले चार दिन से लापता था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कन्हैयालाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल का अपनी पत्नी ममता से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रक्षाबंधन पर ममता अपने 12 वर्षीय बेटे जिगर और 10 वर्षीय बेटी कुमकुम के साथ मेरठ स्थित मायके चली गई थी। कन्हैयालाल के माता-पिता और दो बड़े भाइयों का निधन हो चुका है। उसका छोटा भाई संजू अलग घर में रहता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सादाबाद के सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *