![]()
मथुरा में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी चरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। डैम्पियर नगर में शाम 7 बजे हुए मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सच्चाई सामने लाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की अपील की। भगत सिंह पार्क से शुरू हुआ मार्च कैंडल मार्च की शुरुआत डैम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क से हुई। यहां से लोग विभिन्न मार्गों से होते हुए रानी अवंती बाई लोधी महिला पार्क पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। इस दौरान दीपक लोधी को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। आयोजकों ने कहा कि संदिग्ध मौत से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। निजी शिष्यों और केलीकुंज परिवार की भूमिका की जांच की मांग मार्च में शामिल लोगों ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की। आयोजकों ने प्रेमानंद महाराज के निजी शिष्यों और केलीकुंज परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, जिससे किसी तरह का संदेह न रहे। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जांच में सभी पहलुओं को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
Source link
प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी के लिए कैंडल मार्च निकाला:मथुरा में 25 सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हुई थी, CBI जांच की मांग की