![]()
सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मान सिंह निवासी तरुण राठौर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर गांव बादशाहपुर के चार लोगों पर 10 बीघा जमीन का सौदा करने के बाद पूरी रकम लेने और फिर बैनामा न कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और जमीन का विक्रय पत्र पंजीकृत कराने अथवा दी गई रकम ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, तरुण राठौर ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय प्यारे लाल ने अपने जीवनकाल में गांव बादशाहपुर निवासी भरत सिंह से गाटा संख्या 341 में स्थित उसके हिस्से की 10 बीघा कृषि भूमि खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा 6.80 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से हुआ था। शिकायत में कहा गया है कि यह सौदा प्रार्थी, उसके भाई अंकित और अन्य लोगों की मौजूदगी में तय हुआ था। तरुण का आरोप है कि 21 मार्च 2023 को उनके पिता ने सौदे की रकम अलग-अलग खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी थी। शिकायत के मुताबिक भरत सिंह के खाते में 10 लाख रुपये, उसके पुत्र राजवीर सिंह के खाते में 40 लाख रुपये, पत्नी केला देवी के खाते में 10 लाख रुपये और राजवीर के ससुर राजकुमार के खाते में 8 लाख रुपये भेजे गए थे। शिकायत में कहा गया है कि पूरी रकम मिलने के बाद भी आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया। जब भी उनके पिता ने विक्रय पत्र कराने की बात कही, हर बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर टाल दिया गया। तरुण ने आरोप लगाया कि इस वजह से उनके पिता मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे और 23 अगस्त 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत में पिता की मौत के लिए भी आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। तरुण ने बताया कि पिता के निधन के बाद उन्होंने, उनके भाई अंकित और अन्य रिश्तेदारों ने कई बार आरोपियों से संपर्क कर जमीन का बैनामा कराने का आग्रह किया, लेकिन अब भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है और कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनके पक्ष में जमीन का विक्रय पत्र पंजीकृत कराया जाए या फिर ली गई पूरी रकम ब्याज सहित वापस दिलाई जाए।
Source link
सहारनपुर में 68 लेकर भी नहीं किया बैनामा:पीड़ित बोला–सदमे में पिता की भी हो गई मौत, आरोपियों पर कार्रवाई और रकम दिलाने की मांग