![]()
सहारनपुर में पंजाबी समाज ने ‘रिफ्यूजी’, ‘शरणार्थी’ या ‘पाकिस्तानी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इन शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने और इसके लिए कानून बनाने की मांग की है। पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहारनपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंजाबी समाज के लिए ‘पाकिस्तान’, ‘रिफ्यूजी’ और ‘शरणार्थी’ जैसे शब्दों का प्रयोग अपमानजनक है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। राधेश्याम नारंग ने बताया कि वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान पश्चिमी पंजाब से लाखों परिवार भारत आए थे। इन परिवारों ने अपने घर, जमीन-जायदाद और कारोबार छोड़कर भारत को चुना था। समाज के लोगों ने उस समय कठिन परिस्थितियों का सामना किया और कई लोगों ने देश के लिए बलिदान भी दिए। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे शब्दों का प्रयोग उनके पूर्वजों के त्याग और संघर्ष का अपमान है। कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए नारंग ने यह भी कहा कि अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज हमेशा भारत के संविधान और देश की एकता में विश्वास रखता है। इस समाज ने देश के विकास, सुरक्षा और सेवा कार्यों में निरंतर योगदान दिया है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारी प्रमोद आहुजा ने हाल ही में हरियाणा के हिसार में हुई एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहां पंजाबी समाज के लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिस पर कार्रवाई भी हुई थी। आहुजा ने कहा कि ऐसी घटनाएं देशभर में दोबारा न हों, इसके लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए। समाज लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा ज्ञापन सौंपने वालों में सार्थक नारंग, खेरतीलाल, अशोक हब्बर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। संगठन ने दोहराया कि पंजाबी समाज देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द को हमेशा प्राथमिकता देता है और अपने सम्मान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा।
Source link
सहारनपुर में पंजाबी समाज ने 'रिफ्यूजी' कहने पर रोक मांगी:अपमानजनक शब्दों पर प्रतिबंध के लिए पीएम को ज्ञापन सौंपा