आगरा में सुबह से धूप-दोपहर बाद छा सकते हैं बादल:24 घंटे बाद 3 दिन तक बारिश के आसार, दिन का तापमान फिर बढ़ा


आगरा में बुधवार सुबह से धूप निकल रही है। हवा शांत है। मगर, लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छा सकते हैं लेकिन हालांकि बूंदाबांदी या बारिश के आसार नहीं हैं।
24 घंटे बाद मौसम एक बार फिर से पलट सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 26 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। 27-28 सितंबर को बूंदाबांदी तो नहीं होगी लेकिन बादल जरूर छाये रहेंगे।
इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 1% बारिश कम
इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 520.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 513.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 6.6 मिमी बारिश कम हुई है।
वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। फिर बढ़ा दिन का तापमान
मौसम के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार दिनभर सूरज की लुका-छुपी रही। कभी धूप निकली तो कभी बादल छाये। ऐसे में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था।
जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *