![]()
संभल पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, मायके से ससुराल लौटी विवाहिता का दो घंटे के बाद ही शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। बीते मंगलवार क़ो मृतका के पिता की शिकायत पर 02:43 पर रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसकी रात 08 बजे दी गई। दोनों की शादी 10 महीने पहले हुई थी। उक्त पूरा घटनाक्रम जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र की नगर पंचायत नरौली कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला मंशा देवी का है। मृतक महिला की पहचान मधु (21 वर्षीय) पत्नी निगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह 07 बजे थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता हरकिशोर पुत्र नन्हे की शिकायत पर पति निगेंद्र सिंह, ससुर प्रेमपाल, सास किरनदेई, जेठ शिशुपाल के खिलाफ BNS 85, 80(2) एवं दहेज अधिनियम 1961 की धारा 3/4 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार की सुबह 08:30 बजे पति निगेंद्र अपनी पत्नी मधु को बुलाने के लिए ससुराल संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडोली गया था। कमरे का गेट खोलने के लिए कहां सुबह 10 बजे दोनों लौटकर नरौली आ गए, जानकारी के अनुसार कुछ देर में ससुराल पास के लोगों के साथ बैठी और दोपहर 12 बजे अपने कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया, पति ने दोपहर 02 बजे आवाज लगाकर कमरे का गेट खोलने के लिए कहां, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद खिड़की से देखा गया तो विवाहित फांसी के फंदे पर लटक रही थी, जब तक उसे फांसी के फंदे से नीचे उतर गया, उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता के फांसी पर लटकाने की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए, वहीं थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। परिवार का पालन-पोषण करता पति और अन्य लोगों से पूछताछ की गई। विवाहिता का पति सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता है वह अपने सात भाई बहनों में छठे नंबर का था। पोस्टमार्टम होने के बाद बीते सोमवार की शाम 06 बजे उसका ससुराल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
Source link
मायके से लौटने के 2 घंटे बाद विवाहिता की मौत:संभल में पति समेत 4 पर केस, 10 महीने पहले हुई थी शादी