सहारनपुर में जिम संचालक ने खुद को मारी गोली:मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत; भांजी को व्हाट्सअप पर मैसेज भेजकर बताया था गृह क्लेश


सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 55 वर्षीय जिम संचालक देवदत्त शर्मा ने कथित तौर पर अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। कॉलेज से लौटकर खाना खाया, फिर उठाया खौफनाक कदम गांव सलेमपुर के रहने वाले देवदत्त शर्मा (55) अपने घर पर ही ‘द रॉक जिम’ चलाते थे। इसके अलावा वह लंबे समय से बालाजी कॉलेज ऑफ लॉ में क्लर्क के पद पर भी कार्यरत थे। शनिवार शाम को वह कॉलेज से घर लौटे और खाना खाया। इसके बाद देर शाम उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। जिम में कसरत कर रहे युवकों ने सुनी गोली की आवाज गोली की तेज आवाज सुनते ही पास स्थित जिम में कसरत कर रहे युवक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि देवदत्त लहूलुहान हालत में पड़े थे। युवकों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। भांजी को भेजा था दर्दनाक WhatsApp मैसेज घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नकुड़ पवन कुमार और थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ नकुड़ पवन कुमार ने बताया- प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह गृह क्लेश सामने आई है। आत्महत्या करने से ठीक पहले देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को व्हाट्सऐप पर एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने गृह क्लेश से जुड़ी बातें लिखी थीं। पुलिस इस मैसेज और अन्य सभी पहलुओं के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *