Kanpur Medicine Trader Murder Case

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के मुताबिक, 5 सितंबर की रात घर लौटने के करीब 7 मिनट बाद कारोबारी विनीत को बहू शालू के बेडरूम में दो सुपारी किलर विशाल गौतम और राजकिशोर के छिपे होने का पता

.

इसके बाद दोनों और विनीत के बीच संघर्ष हुआ और करीब 10 मिनट के भीतर कारोबारी की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रात 10:38 बजे डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में दाखिल हुए थे और 11:15 बजे बाहर निकलते सीसीटीवी में कैद हुए।

जांच में सामने आया कि रात 10:29 से 10:37 बजे के बीच 8 मिनट के अंदर विशाल और राजकिशोर ने तीन बार फोन पर बात की। पहली बातचीत 22 सेकेंड, दूसरी 44 सेकेंड और तीसरी 62 सेकेंड चली। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों ने हत्या की योजना और फ्लैट में दाखिल होने के तरीके को लेकर बातचीत की।

फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। हर तरफ खून ही खून फैला था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले।

फर्श पर खून से लथपथ शव मिला। हर तरफ खून ही खून फैला था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले।

पहले एक ही आरोपी के अंदर जाने की प्लानिंग थी

पूछताछ में यह भी सामने आया कि शुरुआत में एक आरोपी के फ्लैट में जाने और दूसरे के बाहर निगरानी करने की योजना थी। हालांकि, विनीत के मजबूत शरीर को देखते हुए दोनों ने साथ अंदर जाने का फैसला किया।

पुलिस ने विशाल, शालू और सुब्रत के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ जेल में आरोपियों से पूछताछ की। इससे हत्या की साजिश और वारदात से पहले आरोपियों की गतिविधियों की कड़ियां जुड़ी हैं।

पुलिस ने तिलक नगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में हुई कपल किटी पार्टी की करीब चार घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है। जांच में विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत का दस्तावेज भी रजिस्ट्री कार्यालय से मिला है।

यह तस्वीर कारोबारी की बहू शालू की हल्दी सेरेमनी की है। कारोबारी की हत्या के मामले में बहू आरोपी है।

यह तस्वीर कारोबारी की बहू शालू की हल्दी सेरेमनी की है। कारोबारी की हत्या के मामले में बहू आरोपी है।

हत्या से 2 दिन पहले विशाल ने खरीदा नया सिम

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, विशाल ने हत्या से दो दिन पहले 3 सितंबर को नया सिम खरीदा था। इसके लिए उसने शिवम नाम के आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया। नया नंबर लेने के बाद 3 से 6 सितंबर के बीच विशाल ने शालू से 7 और सुब्रत से 6 बार फोन पर बात की।

कॉल डिटेल में यह भी सामने आया कि विशाल ने 1 मई से 6 सितंबर के बीच राजकिशोर से 21 बार फोन पर बातचीत की थी। हत्या के बाद 6 सितंबर की सुबह 7:57 बजे विशाल ने नया सिम बंद कर दिया।

48 मिनट तक अपार्टमेंट में घूमते रहे दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 8:46 बजे विशाल और सुब्रत शालू के कहने पर गजरा लेकर पहुंचे थे। रात 9:38 बजे आरोपी विशाल और राजकिशोर अपार्टमेंट में दाखिल हुए। करीब 9:50 बजे शालू को सामान देने के बाद दोनों परिसर में घूमते रहे। इस दौरान विशाल और राजकिशोर के बीच मोबाइल पर तीन बार बातचीत हुई।

रात 10:38 बजे दोनों डुप्लीकेट चाबी से विनीत के फ्लैट में दाखिल हुए। करीब 20 मिनट बाद 10:58 बजे विनीत घर पहुंचे। उन्हें शालू के कमरे से आहट सुनाई दी। कमरे में पहुंचने पर दोनों आरोपी वहां छिपे मिले। इसके बाद उनके बीच संघर्ष हुआ। पुलिस के मुताबिक, रात 11:15 बजे दोनों आरोपी फ्लैट से बाहर निकलते सीसीटीवी में कैद हुए।

यह तस्वीर दवा कारोबारी विनोद मिनोचा की है। (फाइल फोटो)

यह तस्वीर दवा कारोबारी विनोद मिनोचा की है। (फाइल फोटो)

हत्या के बाद दोस्त को किया फोन

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद विशाल ने नया सिम बंद कर दिया। उसने नए नंबर से उबर कैब बुक की। रात 11:38 बजे उसने मीरपुर कैंट निवासी अपने दोस्त नैतिक वर्मा उर्फ किशन को फोन किया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। पुलिस अब इस कॉल और विशाल की वारदात के बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुनीता की वसीयत भी जांच के दायरे में

जांच के दौरान विनीत की पत्नी पुनीता मिनोचा की जून 2022 में तैयार वसीयत का दस्तावेज भी रजिस्ट्री कार्यालय से मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वसीयत में संपत्ति किसके नाम की गई थी। पुलिस इस दस्तावेज को भी हत्या के पीछे संभावित वजहों की जांच से जोड़कर देख रही है।

यह तस्वीर हत्या वाले दिन की है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या हुई, उस वक्त शालू और उसका पति सुब्रत पार्टी में डांस कर रहे थे।

यह तस्वीर हत्या वाले दिन की है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त कारोबारी की हत्या हुई, उस वक्त शालू और उसका पति सुब्रत पार्टी में डांस कर रहे थे।

शालू और विशाल की 24 घंटे की रिमांड मांगी

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बहू शालू और सुपारी किलर विशाल से पूछताछ तथा बेटे सुब्रत से क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए कोर्ट से 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई है। बुधवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की। इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

वहीं शालू की जमानत याचिका पर मंगलवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। शालू के अधिवक्ता की ओर से फिलहाल जमानत याचिका पर जोर नहीं दिया गया।

—————————- ये खबर भी पढ़ें…

करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी

कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.