![]()
रायबरेली शहर में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग की पर्याप्त जगह न होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और दो दर्जन से ज्यादा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों के बाहर पार्किंग की जगह नहीं है। इस वजह से लोग मजबूरी में सड़कों के किनारे और फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के लोगों का कहना है कि प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से इमारतें बनाते समय पार्किंग के नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। अब जब लोग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करते हैं, तो पुलिस नो-पार्किंग का चालान काट देती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर में पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है, तो लोग अपनी गाड़ियां कहां खड़ी करें? त्योहारों के कारण बाजारों में भीड़ और गाड़ियों का दबाव और बढ़ेगा। अगर समय रहते पार्किंग की जगह तय कर दूसरी पार्किंग का इंतजाम नहीं किया गया, तो नो-पार्किंग के चालान कटते रहेंगे और जाम की समस्या वैसी ही बनी रहेगी। सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, केनाल रोड, कचहरी रोड और बस स्टेशन जैसे प्रमुख इलाकों में पार्किंग की बहुत जरूरत है।
Source link
पार्किंग नहीं, लोग सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को मजबूर:शहर में वाहनों की संख्या बढ़ी, बाजारों-अस्पतालों के बाहर जगह नहीं; पुलिस काट रही चालान