समाजवादी पार्टी का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:विधायक ने खाली सिलेंडर लेकर किया विरोध, भाजपा सरकार को बताया गरीब विरोधी


समाजवादी पार्टी (सपा) के मेरठ जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश और प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। खाद्य पदार्थों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और दैनिक जरूरतों के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिक, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में अचानक वृद्धि से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे परिवहन लागत बढ़ेगी और महंगाई और अधिक बढ़ेगी। NEET परीक्षा के पेपर लीक का विरोध
इसके अतिरिक्त, नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। लगातार हो रहे पेपर लीक यह दर्शाते हैं कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। इससे मेहनत करने वाले छात्रों का मनोबल टूट रहा है और युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाजवादी पार्टी ने से मांग की है कि डीजल एवं पेट्रोल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएँ। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएँ। नीट पेपर लीक प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए और छात्रों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ। साथ ही, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराई जाए। धर्म विरोधी के साथ जनता विरोधी सरकार
इस प्रदर्शन में सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताप्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म विरोधी के साथ जनता विरोधी है। जनता के हित में होने वाले सभी कार्य नहीं हो रहे हैं। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार हैं। प्रदेश में कुछ भी काम करने के लिए पैसे तय है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *