सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने दी राहत, अफजाल ने ट्रायल कोर्ट की कार्रवाही को चुनौती दी थी


इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत मिली है। अफजाल अंसारी को चुनाव आचार संहिता उलंघन के आरोप में दर्ज मामले में राहत दी गई है।
हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने अगले आदेशों तक अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी। क्या है पूरा मामला जानिये साल 2009 में अफजाल अंसारी के खिलाफ धारा 171एफ और 188 के तहत मोहम्मदाबाद में एफआईआर दर्ज हुई थी। अफजाल अंसारी पर आरोप लगा था कि चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी उन्होंने बैठक की और प्रचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पूरी की और अफजाल अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। ट्रायल कोर्ट ने मामले में चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए अफजाल को समन जारी किया है। अफजाल अंसारी ने मामले में ट्रायल कोर्ट की संपूर्ण कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *