हापुड़ में असहाय महिला को सहारा:इनर व्हील क्लब बांटा राशन, बच्चों के चेहरे खिली मुस्कान


हापुड़ में “कुछ दान – कई चेहरे की मुस्कान, मानवता की यही तो पहचान” की भावना को चरितार्थ करते हुए इनर व्हील क्लब हापुड़ ने समाज सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। क्लब की ओर से ग्राम श्याम नगर की एक अस्वस्थ विधवा महिला के परिवार को आवश्यक मदद पहुंचाकर खुशहाली फैलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला घरेलू कार्य करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। उसकी खराब सेहत और दयनीय स्थिति को देखते हुए क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन की अगवाई में जरूरतमंद परिवार को कई दिनों के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राशन किट में दाल, चीनी, चावल, चाय पत्ती, बेसन, कुकिंग ऑयल, रसोई के सभी मसाले, सोयाबीन बड़ी और ताजी सब्जियां शामिल रहीं। परिवार के छोटे बच्चों की चाहत और चेहरे पर तुरंत मुस्कान लाने के लिए उन्हें आइसक्रीम और चिप्स के पैकेट भी दिलवाए गए। बच्चों की खुशी देख क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन ने गहरी आत्मसंतुष्टि और आनंद का अनुभव किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने कहा कि इनर व्हील परिवार इसी तरह छोटे-छोटे सहयोग भाव से समाज को सुखी और समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा। क्लब के सभी सदस्य समय-समय पर इसी सेवा भावना और प्रण के साथ अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *