![]()
प्रयागराज में दो सगे भाइयों की फंदे से लटक मौत के मामले में नामजद आरोपी बनाए गए सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। हंडिया के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज हुई तो वह अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद से पुलिस उनका बयान लेने के लिए तलाशती रह गई लेकिन वह नहीं मिले।
मुकदमा दर्ज हुए 15 दिन हो गए अब तक विधायक ने पुलिस से संपर्क कर अपनी सफाई तक नहीं पेश की। मामले की गहनता से जांच चल रही है। हंडिया पुलिस का कहना है कि विधायक का बयान दर्ज होना है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके सारे मोबाइल बंद हैं। विवेचना जारी है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई चलती रहेगी। मौसेरे भाई बोले विधायक के मौसेरे भाई कृष्ण बिंद का कहना है कि हाकिम लाल से बातचीत नहीं हो पा रही है। उनके मोबाइल बंद हैं। वह कहां हैं हमें नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया। चुनाव करीब है, ऐसे में उनकी छवि धूमिल की गई। विधायक को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद हैं। उन्होंने विधायक के लखनऊ में होने की संभावना जताई। पुलिस ने कहा इंस्पेक्टर हंडिया अनूप सरोज का कहना है कि विधायक ने अपना बयान तक नहीं दर्ज कराया। उनके सारे नंबर बंद हैं। घर पर रह नहीं रहे हैं। अपने पक्ष में कोई साक्ष्य नहीं दिए हैं। विवेचना जारी है। साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 3 जुलाई को हुआ था हंगामा प्रयागराज में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर दो भाइयों की हत्या की FIR चार जुलाई की रात दर्ज हुई। दोनों भाइयों के शव 22 दिन के अंदर फंदे से लटके मिले थे। 11 जून को छोटे भाई और 3 जुलाई को बड़े भाई का शव मिला। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। परिवार का आरोप है कि सपा विधायक ने चार बीघा और आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी कीमत 2 करोड़ है। जिला कोर्ट में इसका केस चल रहा है। पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। अब दोनों भाइयों की हत्या कराकर शव फंदे से लटका दिए गए। हंडिया से सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं। मैंने जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि वह जमीन सरकारी है। मेरे खिलाफ भाजपा नेता साजिश कर रहे हैं। उनके कहने पर FIR कराई गई है। 2 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा विवाद परिवार वालों के मुताबिक, हंडिया के सपा विधायक का घर झिरहिरी गांव में है। उनके घर के पास चार बीघा और आठ बिस्वा जमीन है। यह जमीन राम खेलावन की थी। उनकी तीन बेटियां राम दुलारी, लालती देवी और प्रभावती देवी हैं। उन्होंने पूरी जमीन बेटियों के नाम कर दी थी। आरोप है कि जमीन पर विधायक और उनके लोगों ने कब्जा कर लिया। इसका केस जिला कोर्ट में चल रहा है। हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव की रहने वाली राम दुलारी के बेटे केस लड़ रहे थे। पैरवी की वजह से विधायक नाराज रहते थे। राम दुलारी के बेटे संतोष कुमार (28) की शादी 7 जून को सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरिपुर मारो गांव की गौरी देवी से हुई थी। 8 जून को दुल्हन की विदाई के बाद संतोष अचानक लापता हो गया। 9 जून को उसका शव घर से 150 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद शुक्रवार को उसके बड़े बेटे सुशील कुमार (32) का शव टीन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला। 22 दिनों के अंदर दूसरे भाई का शव मिलने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने विधायक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भाई ने विधायक पर हत्या की FIR कराई शुक्रवार को सुनील कुमार ने विधायक, गायिका सुमित्रा नंदिनी, नंदिनी के भाई अमित गौतम, गौरी और उसके जीजा संजय गौतम के खिलाफ थाने में शिकायत दी। इसमें लिखा है कि दोनों भाई संतोष और सुशील को हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद के इशारे पर बार-बार धमकाया जाता था। कहा जाता था कि अगर हमारा कहना नहीं मानोगे तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पहले भाई को शादी से पहले धमकी दी गई थी कि शादी करोगे तो मार दिए जाओगे। उसकी शादी के तीन दिन बाद हत्या हो गई। आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। ठीक 22 दिन बाद विधायक के इशारे पर दूसरे भाई की हत्या कर शव लटका दिया गया। विधायक बोले- मुझे फंसाया गया
सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है- भाजपा नेताओं ने साजिश करके मुझे फंसाया है। खासकर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मौर्य और भाजपा नेता पप्पू मौर्य ने षड्यंत्र रचा है। यह परिवार चारागाह की सरकारी जमीन पर कब्जा किए था। जांच के बाद उस जमीन को सरकार ने कब्जे में लेकर वहां गोशाला बनवा दी। इसी वजह से जमीन कब्जे का आरोप लगाया जा रहा है। प्रशासन के पास इसके सभी दस्तावेज हैं। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया- घरवालों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीन और उससे जुड़े विवादों को खंगाला जा रहा है।
Source link
सपा विधायक हाकिम लाल अंडरग्राउंड, पुलिस को बयान नहीं दिया:दो भाइयों की मौत पर हत्या की FIR है, शहर से हट गए हंडिया MLA