![]()
मैनपुरी में यादव महासभा ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के करहल रोड से शोभायात्रा निकाली। इसमें बदायूं सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आदित्य यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक रावल सिंह यादव और उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एक अच्छा संदेश देने का काम कर रहा है। शोभायात्रा में 10 से ज्यादा झांकियां शामिल थीं। इनमें भगवान स्वरूप की सजी झांकियां थीं। भगवान शंकर का अखाड़ा आकर्षण का मुख्य केंद्र था, जहां कई कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सामूहिक राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सजी आधा दर्जन कलाकारों की झांकी भी काफी आकर्षक थी। सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष प्रेम विलास सिंह के नेतृत्व में भी कई लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण सबके भगवान हैं और उन्होंने हमेशा हर समाज का भला किया है। वीके यादव प्रफुल्ल यादव सौरभ यादव संजीव यादव सोनू यादव सुबोध सिंह यादव विनीत यादव सुरेंद्र सिंह यादव आईसीएल प्रांशु यादव आदि लोग मौजूद रहे
Source link
मैनपुरी में यादव महासभा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा:बदायूं सांसद आदित्य यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, 10 से ज्यादा झांकियां रहीं