UPTET 2026 Result Controversy | High-Level Committee Probe Announced

प्रमोद यादव। प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। जिन अभ्यर्थियों को रिजल्ट, ओएमआर शीट रिजेक्शन या नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पर आपत्ति है, वे 10 सितंबर तक प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्यावेदन सिर्फ ई-मेल के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना प्रार्थना पत्र और जरूरी साक्ष्य upesscprayagraj@gmail.com पर भेजना होगा। तय तारीख के बाद किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

26 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट

UPTET-2026 का परिणाम 26 अगस्त को जारी किया गया था। रिजल्ट आने के बाद करीब 60 हजार अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट रिजेक्ट होने की बात सामने आई। वहीं, नॉर्मलाइजेशन की वजह से भी कई अभ्यर्थी परीक्षा में असफल हो गए।

इसके बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ते विरोध और नाराजगी को देखते हुए आयोग ने आपत्तियां लेने का फैसला किया है।

पांच सदस्यीय समिति करेगी शिकायतों की जांच

आयोग ने अभ्यर्थियों की शिकायतों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई है। समिति को प्राप्त होने वाले ईमेल और प्रत्यावेदनों की जांच की जाएगी।

जिन अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट तकनीकी या अन्य कारणों से रिजेक्ट हुई है, उनके मामलों की भी जांच होगी। नॉर्मलाइजेशन से प्रभावित अंकों का तकनीकी और सांख्यिकीय विश्लेषण किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगा अंतिम निस्तारण

समिति सभी साक्ष्यों और तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी। विवादित मामलों के अंतिम निस्तारण में समिति की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि शिकायतों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। आयोग का कहना है कि योग्य अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.