![]()
प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होगा, यह कहना अब पुरानी बात है, क्योंकि 2024 में दोनों दल गठबंधन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब सवाल सीटों की संख्या का नहीं, बल्कि जीत का है। सपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस के जिताऊ प्रत्याशी हैं तो उन्हें सीट और टिकट देने के लिए पार्टी तैयार है। बोले- जिताऊ प्रत्याशी और परिणाम सामने रखें बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बैठक में आरके वर्मा ने कहा कि 2019 और 2022 के चुनाव परिणाम भी सामने हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को हराना है तो ऐसे प्रत्याशी सामने रखने होंगे, जिनके जीतने की संभावना हो। उनके मुताबिक, जिस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है, वहां वह सीट मांग सकती है। उन्होंने कहा, “जो आपके जिताऊ प्रत्याशी हैं, हम उनको सीट और टिकट देने के लिए तैयार हैं।” विधायक ने कहा कि 2024 में जिस आधार पर गठबंधन हुआ था, उसी आधार पर आगे भी गठबंधन चलेगा। एसपी सिंह पटेल के बयान के बाद आया बयान आरके वर्मा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह पटेल भी सीट बंटवारे को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को सीटें उसके जनाधार और राजनीतिक स्थिति के अनुपात में मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में सीटों की मांग पर भी सवाल उठाया था। वहीं, हाल के दिनों में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा है कि गठबंधन में “बात सीट की नहीं, जीत की है।” आरके वर्मा ने अपने बयान में कांग्रेस को सीट देने का कोई निश्चित आंकड़ा नहीं बताया। उन्होंने सीट बंटवारे के संदर्भ में प्रत्याशी की जीत की संभावना और पिछले चुनावों के परिणाम को आधार बनाए जाने की बात कही।
Source link
सपा विधायक आरके वर्मा बोले-बात सीट की नहीं, जीत की:कांग्रेस से गठबंधन पर कहा- जिताऊ प्रत्याशी हो तो सीट देने को तैयार