नशे में हंगामा कर रहे निलंबित सिपाही की पिटाई:लोगों से विवाद किया; पुलिस पर वीडियो डिलीट कराने का आरोप


बदायूं के रजा मार्केट में मंगलवार रात करीब 10 बजे निलंबित सिपाही हरीश कुमार ने कथित तौर पर नशे में हंगामा किया। राह चलते लोगों से विवाद के बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सिपाही के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई और अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी। शराब की दुकान के पास लोगों का वीडियो बनाने लगा रजा मार्केट में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान है। आरोप है कि सिपाही हरीश कुमार वहां पहुंचा। पास की बंद दुकानों के गेट पर शराब पी रहे लोगों का वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और कार्रवाई की धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने दो बीयर मांगने की बात भी सामने आई है। नाश्ता लेने पहुंचे लोगों से भी हुआ विवाद कुछ देर बाद वहां नाश्ता आदि खरीदने पहुंचे लोगों से भी सिपाही की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि सिपाही ईंट-पत्थर उठाने पर आमादा हो गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हमले में उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। पुलिस मौके पर पहुंची, सिपाही को साथ ले गई घटना के बाद सिपाही ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की पीआरवी और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों के मोबाइल में बने घटनाक्रम के वीडियो डिलीट करा दिए। इसके बाद सिपाही को वहां से ले जाया गया। अधिकारियों को जानकारी नहीं देने का आरोप आरोप है कि घटना को लेकर बुधवार रात तक अधिकारियों को जानकारी नहीं दी गई। सिपाही हरीश कुमार पहले सीओ सिटी की पेशी में तैनात था और फिलहाल निलंबित चल रहा है। सदर कोतवाल माधव सिंह बिष्ट ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। सिपाही और पुलिस की भूमिका की होगी जांच एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि सिपाही के साथ ही कोतवाली पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *