सड़क हादसे में युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, कानपुर का रहने वाला था मृतक


झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना एट थाना क्षेत्र के चमारी गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कानपुर जिले के गोपाल नगर निवासी अभिषेक उर्फ टिंकू शुक्ला (34) के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक किसी काम से जालौन के उरई की ओर जा रहे थे।ॉ पुलिस कर रही आरोपी की तलाश इसी दौरान आटा थाना क्षेत्र के चमारी के पास हाईवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक के पिता श्यामसुंदर ने बताया कि अभिषेक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी राधिका और चार साल की बेटी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *