Gonda Cylinder Line | ITI Ground 250+ Wait Morning 4 AM

गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए एक बार फिर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। आज शुक्रवार को आईटीआई मैदान में साईं सिद्धि गैस एजेंसी के 250 से अधिक उपभोक्ता सुबह 4 बजे से भारत गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक उन्हें गैस नहीं मिल पाई है। उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर रखकर या जमीन पर बैठे हुए हैं। इन लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग की थी, जिसके बाद वे यहां डिलीवरी लेने पहुंचे हैं।

कतारों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, जो सुबह से बिना कुछ खाए-पिए इंतजार कर रही हैं। आज नवरात्रि की नवमी होने के बावजूद कई महिलाएं सुबह से ही यहां खड़ी हैं। एजेंसी की ओर से अभी तक कोई भी अधिकृत व्यक्ति उपभोक्ताओं को गैस मिलने के समय के बारे में जानकारी देने नहीं पहुंचा है।

इस संबंध में गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे ऑनलाइन माध्यम से गैस की बुकिंग करें, ताकि होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके।

सभी गैस एजेंसी मालिकों से भी बात की गई है कि जो भी लोग बुकिंग कर रहे हैं उनसे बात करके उनके घरों तक होम डिलीवरी कराई जाए गोंडा में कराई भी जा रही है सभी जगह पर भीड़ खत्म हो गई है। यह लोग आईटीआई मैदान में कैसे भीड़ लगाए हुए हैं इसकी जानकारी की जा रही है और इन लोगों को अभी तक गैस क्यों नहीं मिला इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *