![]()
मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में मां के अफेयर में मारे गए अंगदवीर का उसके पिता गुरसेवक ने अंतिम संस्कार किया। गुरुवार दोपहर ही गुरसेवक सऊदी से मेरठ अपने घर लौटा। जहां बेटे की लाश देखकर गुरसेवक रो पड़ा। वो खुद को रोक नहीं पाया।
उसे अपनी पत्नी और खुद पर बहुत गुस्सा आया। इस बीच गुरसेवक की तबियत भी बिगड़ गई। किसी तरह ग्रामीणों और घरवालों ने उसे संभाला। इसके बाद बेटे अंगदवीर का अंतिम संस्कार कराया गया। पिता ने अपने हाथों से बेटे की चिता को अग्नि दी। इसके बाद गुरसेवक की हालत अचानक बिगड़ गई उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। वहीं घर में पहुंचे रिश्तेदार बुजुर्ग दादी बलजिंदर को दिलासा देते रहे। लाश देखकर ही बेहोश हुआ पिता बता दें कि बहसूमा में 16 जून को हापुड़ में तैनात एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित शर्मा पाराशर ने अपनी प्रेमिका गुरप्रीत के 6 साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अर्पित ने पहले घर के सामने से अंगद को कार में अगवा किया। इसके बाद कालीमंदिर के पास जाकर उसका गला रेत दिया और कलाई काट दी। लाश को वहीं जंगल में छोड़कर अर्पित अपने घर चला गया। वहां से पत्नी गौरी के साथ मिलकर गडीना में जागरण में चला गया। जहां से पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। घरवाले बोले हमें इंसाफ चाहिए अंगद का पिता गुरसेवक सऊदी में ड्राइवर है। जब उसने बेटे की हत्या की खबर सुनी तो खुद को रोक नहीं सका। तुरंत किसी तरह टिकट कराकर वो 18 जून को मेरठ पहुंचा। यहां पहले अंगद की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घर ले जाकर बहसूमा में ही उसको अंतिम विदाई दी गई।
Source link
सऊदी से लौटे पिता ने किया अंगदवीर का अंतिम संस्कार:मेरठ में बैंक मैनेजर प्रेमी ने अफेयर में की शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बेटे की हत्या