हापुड़ में लापता युवक का शव मिला:नयाबांस रेगुलेटर पर मिला, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका


हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दो दिन से लापता युवक का शव नयाबांस रेगुलेटर पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पपिंदर उर्फ परविंदर पुत्र मुख्तयार निवासी गांव अठसैनी के रूप में की। मंगलवार को खेत पर जाने के लिए निकला था परिवार के मुताबिक, मंगलवार को परविंदर रेलवे लाइन के पास स्थित अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार, 16 सितंबर को परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में परविंदर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। दोपहर 3 बजे शव मिलने की सूचना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे नयाबांस रेगुलेटर पर युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान परविंदर के रूप में की। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। ट्रेन की चपेट में आने की आशंका थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का शव नयाबांस रेगुलेटर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *