![]()
लखनऊ में महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्थापित ऐतिहासिक ‘चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर स्कूल’ के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का मई माह का वेतन जल्द जारी होगा। DIOS ने स्कूल प्रबंधक को शिक्षक और कर्मियों के वेतन का बिल भेजने के निर्देश दिये हैं। बीते महीने हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्कूल की जर्जर इमारत को सील दिया गया था। शिक्षकों व कर्मियों को अभी तक मई महीने का वेतन नहीं मिला है। जबकि दूसरे स्कूलों का वेतन जारी कर दिया गया है। शिक्षक संघ ने लगाई थी गुहार DIOS देवेन्द्र कुमार ने बताया कि स्कूल में प्रधानाचार्यों के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण कर दिया गया। स्कूल प्रबंधक बात कर शिक्षकों व कर्मियों के मई महीने का वेतन बिल मांगा गया है। DIOS कार्यालय को बिल मिलते ही भुगतान कराया जाएगा। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने DIOS से वेतन भुगतान की गुहार लगाई थी। इसके बाद DIOS ने मामले का गंभीरता लिया।
Source link
लखनऊ चुटकी भंडार स्कूल के शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन:DIOS ने स्कूल प्रबंधन से मांगा बिल, भुगतान की होगी शुरुआत