स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव:वीरांगनाओं और शहीद परिवारों का हुआ सम्मान, 546 कमल पुष्प से की यमुना जी की पूजा


वृंदावन के श्री राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार में आयोजित 546वें स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव में भक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, रसिक भक्तों, समाजसेवियों की उपस्थिति रही। 7 दिवसीय कार्यक्रम के 5 वें दिन कार्यक्रमों का शुभारंभ कवि सम्मेलन से हुआ। जिसमें राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और ब्रज महिमा पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए। शहीद सैनिकों के परिवारों को किया सम्मानित इस अवसर पर देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिजनों एवं वीर नारियों का सम्मान किया गया। शौर्य चक्र से सम्मानित कैप्टन राकेश शर्मा की माताजी श्रीमती संतोष शर्मा एवं वीर नारी श्रीमती इंदू शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शहीद सिपाही मानसिंह के भाई श्याम सुंदर बेनीवाल, शहीद सिपाही बबलू सिंह के भाई सतीश सिंह, शहीद सिपाही ओमप्रकाश सिंह के पुत्र, शहीद सिपाही सोरन सिंह की वीर नारी श्रीमती कमलेश, शहीद नायक रविकरन सिंह की वीर नारी, शहीद सिपाही बादाम सिंह की वीर नारी श्रीमती मुन्नी देवी, शहीद कारपोरल पंकज कुमार की वीर नारी श्रीमती मेघा चौधरी, शहीद सिपाही केदार सिंह की वीर नारी श्रीमती चन्द्रवती तथा शहीद सिपाही सुधीर कुमार की वीर नारी श्रीमती कृष्णा देवी को सम्मानित कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। यमुना जी की हुई महाआरती समारोह में स्वामी हरिदास जी के 546 वें प्राकट्य उत्सव के अंतर्गत 546 कमल पुष्पों से विशेष पूजन एवं यमुना महारानी की आराधना के साथ-साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। दीपों की दिव्य आभा और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत रसिक वैष्णवाचार्य विष्णु बावरा महाराज द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। उनके मधुर भजनों ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *