संभव कार्यक्रम में पहुंचीं 33 शिकायतें, कई का निस्तारण:मीटर, बिलिंग, पीडी से जुड़े मामले पहुंचे, अफसरों ने खुद की उपभोक्ताओं की सुनवाई


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को ‘संभव’ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई हुई। इस जनसुनवाई में मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, नोएडा समेत विभिन्न जिलों से आए उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 33 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मीटर, बिलिंग, पीडी और अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने एक-एक उपभोक्ता की समस्या गंभीरता से सुनी। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश
पीवीवीएनएल के मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान निगम की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत निस्तारण में सहारनपुर अव्वल
पीवीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि डिस्कॉम उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण को लेकर संकल्पबद्ध है। हाल ही में संपन्न हुए कैंप इसकी पुष्टि करते हैं। विशेष बिल कैम्पों में 56571 शिकायतों का निस्तारण किया गया जिसमें सहारनपुर क्षेत्र 16628 निस्तारणों के साथ सबसे आगे रहा। दूसरे नंबर पर मुरादाबाद क्षेत्र ने 11653 और मेरठ क्षेत्र द्वितीय ने 5805 उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। इन जनपदों का प्रदर्शन भी प्रभावी
बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण में बुलन्दशहर 5234, मुजफ्फरनगर 5309, गजरौला 4464, गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम 1759, गाजियाबाद क्षेत्र द्वितीय 1801, गाजियाबाद क्षेत्र तृतीय 1352, नोएडा 1248 और मेरठ क्षेत्र प्रथम द्वारा 1066 शिकायतों का समाधान किया गया। जनसुनवाई में यह अफसर रहे मौजूद
संभव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, गुलाब सिंह, राजकुमार, गुरजीत सिंह एवं रजनीकांत मिश्र मौजूद रहे। इनके अलावा अधीक्षण अभियंता अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, मोहम्मद अरशद, सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी, डीवी सिंह समेत अधिशासी अभियंताओं, उपखंड अधिकारी भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *