![]()
फिरोजाबाद में मटसेना थाना क्षेत्र के बालचंदपुर गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान तमंचे से फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली दीवार में लगी, जिससे उसमें छेद हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फायरिंग में उसकी जान लेने की कोशिश की गई। रविवार शाम 6 बजे घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निमंत्रण से लौटते समय रोककर मारपीट का आरोप प्रेमपुर आनंदीपुर निवासी केपी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम बालचंदपुर गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह 10 बजे घर लौटते समय रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। दो लोगों पर तमंचे से फायरिंग का आरोप केपी सिंह के मुताबिक, विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने जान से मारने के लिए उकसाया। इसके बाद दो लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली दीवार में लगी और वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने देवेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और तहरीर में लगाए गए आरोपों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
विवाद के दौरान तमंचे से फायरिंग, दीवार में हुआ छेद:पीड़िता बोला- मेरी जान लेने की कोशिश की गई, आरोपियों की तलाश