संभल में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:आचार्य अनंतदास ने कृष्ण विवाह, सुदामा चरित्र का वर्णन किया


संभल कल्कि नगरी में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया। यह कथा संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित श्री गोपाल धर्मशाला में आयोजित की गई थी।वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य अनंतदास महाराज ने सात दिवसीय कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा का वर्णन किया। समापन कार्यक्रम शाम 05 बजे शुरू होकर रात्रि 09:30 बजे तक चला। कथा के अंत में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज के मुख्य यजमान अजय गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, मनोज गुप्ता और योगिता गुप्ता रहे। आयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसका आज विश्राम दिवस था। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान सुदामा को अपने साथ लेकर के गए, अपने नेत्रों से अश्रुपात करके सुदामा के चरणों को धोया। रुक्मणी ने स्नान कराया, सुंदर-सुंदर आसन पर बिठाया, सुंदर भोजन कराया, और भोजन करते समय सुदामा से कहते हैं कि ‘हे रुक्मणी आज तुम हमारे अपने कक्ष में ही सोओगे, तुम जाओ और कौशल्या के कक्ष में जाकर सो जाओ, आज तुम्हारे कक्ष में शयन करेंगे।’ ​सुदामा को अपने कक्ष में सुलाया, सुदामा को लगा कि अब द्वारिकाधीश नाथ सो गए हैं, अब सुदामा ने बड़े संकोच भाव से जैसे ही अपने कांख में दबी हुई, छुपी हुई उस धान की पोटली को निकाला, उसी क्षण द्वारिकाधीश नाथ ने सुदामा के हाथ से उस पोटली को छीन लिया और पोटली को जैसे ही खोला, तो उसके अंदर धान नहीं, टूटे हुए चावल नहीं, बल्कि मानो अपने भाभी का प्रेम है और उसका सेवन कर लिया। कार्यक्रम में मयंक गुप्ता, अंश गुप्ता, शुभम् गुप्ता, विजयकांत तिवारी, महंत मुरली सिंह, अतुल अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, योगेश वर्मा, रामकिशन ठकराल, डॉ. नितिन दालभ, सचिन पाटिल, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, एकांश गुप्ता, मीनू रस्तोगी, मंजू रस्तोगी, नैंसी गुप्ता, रुक्मणी, मोनिका, रजनीकांता चौहान, गीता देवी, बबली गुप्ता, मल्लिका गुप्ता, रीना गुप्ता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *