नोएडा में आंधी-बारिश के दौरान दो हादसे:साइन बोर्ड और ईंट गिरने से दो किशोर घायल, गौर सिटी और चोटपुर कॉलोनी की घटना


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो किशोर घायल हो गए। दोनों घटनाओं में किशोरों को मामूली चोटें आई हैं। हादसों के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत पहुंचाते हुए घायलों को उपचार दिलाया। पहला हादसा थाना बिसरख क्षेत्र में हुआ। गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू, गौर सिटी निवासी 16 वर्षीय किशोर सामान लेने के लिए सिटी प्लाजा गया था। इसी दौरान तेज आंधी के चलते एक बड़ा साइन बोर्ड उसके ऊपर गिर गया। हादसे में किशोर की एड़ी में हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार किशोर को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उसकी हालत सामान्य है। निर्माणाधीन मकान से गिरी ईंटें, किशोर घायल दूसरी घटना थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में हुई। यहां तेज आंधी के कारण एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की दीवार से ईंटें नीचे गिर गईं। ईंटों की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मकान की तीसरी मंजिल की दीवार से ईंटें गिरने के कारण बच्चे के सिर में हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि चोटपुर कॉलोनी की घटना में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *