![]()
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे के कई हिस्ट्रीशीटरों से भी रिलेशन थे। श्रद्धा पहले गैंगस्टरों से दोस्ती करती थी, फिर उनके नाम और नेटवर्क का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी। वह मुख्तार अंसारी गैंग से अपना संपर्क बताकर भी लोगों को धमकाती थी। गैंग के लोगों से भी फोन करवाती थी। आरोप है कि श्रद्धा लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी। साथ में खिंचवाई फोटोज का इस्तेमाल करती थी। वह पहले दोस्ती करती थी, फिर पैसे वसूल कर छोड़ देती थी। हालांकि, किसी भी गैंगस्टर के साथ भी उसकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चली। कुछ दिन साथ रहने के बाद संपर्क टूट जाता था। अब पुलिस उसके संपर्क में रहे हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ कर सकती है। श्रद्धा की गैंगेस्टर्स के साथ की 2 तस्वीरें देखिए… श्रद्धा का शहर के कई हिस्ट्रीशीटरों से कनेक्शन पुलिस को जांच में श्रद्धा का कई नेताओं और शहर के हिस्ट्रीशीटर से संपर्क होने की बात सामने आई है। मड़ियांव थानाक्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू से भी श्रद्धा का कनेक्शन मिला है। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर है। बाबू सिंह मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताया जाता है। मड़ियांव, अलीगंज सहित आसपास के इलाके में बाबू अपनी दहशत बना रखा है। साल 2020 में बाबू सिंह का नाम चर्चे में आया बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह के गुर्गों ने दिसंबर 2020 में जमकर गुंडागर्दी की। जेल में बंद बाबू सिंह की जमानत के लिए गुर्गों ने टेंट कारोबारी विवेक कुमार रावत का अपहरण कर लिया। उसको बंधक बनाकर जमकर लात-घूसों से पीटा। बाबू सिंह की जमानत के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। मारपीट के दौरान उससे थूक तक चटवाया। शहर में करीब ढाई घंटे तक बंधक बनाकर घूमाते रहे। इसके बाद पिस्टल की बट मारकर छोड़कर पैसे लाने की धमकी देकर फरार हो गए थे। बाबू से दोस्ती कर मुख्तार से अपना कनेक्शन बताती थी श्रद्धा पुलिस सोर्सेज का कहना है कि श्रद्धा, बाबू सिंह से दोस्ती कर उसके सारे नेटवर्क का इस्तेमाल करती थी। कई बार उसने खुद का मुख्तार अंसारी से कनेक्शन दिखाकर धौंस जमाया। उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अगर कोई भागना चाहता तो डर पैदा करने के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल करती थी। पुलिस की जांच में श्रद्धा की उगाही के एक पैटर्न सामने आया है। जिसमें वो पहले दोस्ती करती और घर बुलाकर चोरी का इल्जाम लगाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलती। कई बड़े लोगों के निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करती थी। 5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी के साथ भी तस्वीर श्रद्धा की बाबू सिंह के अलावा जुल्फिकार नाम के व्यक्ति के साथ भी उसकी तस्वीर सामने आई है। जुल्फिकार पर पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में श्रद्धा उसके साथ नजर आ रही है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की तारीख, जगह और पूरे संदर्भ की पुष्टि नहीं हो सकी है। श्रद्धा की 3 रील्स देखिए…
हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय का ऑडियो भी चर्चा में शिवा हत्याकांड के बाद हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय का एक कथित ऑडियो भी चर्चा में है। वायरल ऑडियो में ऋषभ राय के शिवा को धमकी देने की बात कही जा रही है। हालांकि दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि शिवा की मां ने ऋषभ राय समेत आठ से दस लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस अब शिवा की मौत, कथित धमकी, रंगदारी और श्रद्धा के संपर्कों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर सकती है। अब पढिए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा, श्रद्धा के साथ 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था। उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर थी। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की मौत मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धक्का दिया। शिवा की बॉडी पर कई जगह सिगरेट से दागने से निशान थे। ———————- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी बेटे की मौत, मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी:उसके नेताओं से संपर्क, वह धमकाती थी; लखनऊ में फ्लैट से गिरकर हुई थी मौत ‘मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार बेटे से लखनऊ के एक क्लब में मिली थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे डेट करने लगे। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराती थी। आखिरी वक्त में तो बेटे को सिगरेट से दागा। बेटे की बॉडी पर निशान मिले। चेहरे पर लिपस्टिक लगी थी।’ पढ़िए पूरी खबर…
Source link
मॉडल श्रद्धा का गैंगस्टर की गोद में लेटने का वीडियो:मुख्तार अंसारी गैंग का धौंस दिखाकर करती थी वसूली, लखनऊ पुलिस के रडार पर हिस्ट्रीशीटर्स