संभल में शब-बेदारी का आयोजन:इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, रातभर चली मजलिस और नौहाख्वानी


संभल के कस्बा सिरसी स्थित इमामबारगाह मासूम अली साहब में गुरुवार रात शब-बेदारी का आयोजन किया गया। अंजुमन सफ़ीने-अज़ा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आज़ादारों और अकीदतमंदों ने शिरकत कर इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत वकार मेहदी और उनके साथियों की सोज़ख़ानी से हुई। इसके बाद मौलाना आबिस मेहदी ने मजलिस को खिताब करते हुए कर्बला के संदेश, इमाम हुसैन (अ.स.) के बलिदान तथा इंसानियत, धैर्य और सत्य पर अडिग रहने की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शब-बेदारी का उद्देश्य इबादत के साथ-साथ कर्बला के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर सिरसी की विभिन्न अंजुमनों ने नौहे और कलाम पेश किए। इनमें अंजुमन ज़ुल्फ़िक़ारे हैदरी, अंजुमन हाशमी, अंजुमन हैदरी, अंजुमन गुलज़ारे हुसैनी, अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, अंजुमन पंजेतनी, अंजुमन सफ़ीने-अज़ा, अंजुमन रौनकें अज़ा, अंजुमन बहारें अज़ा, अंजुमन हुसैनी, अंजुमन गुंचा-ए-इस्लाम, अंजुमन फ़ैज़े पंजेतन, अंजुमन गोहरे अज़ा, अंजुमन मुहाफिज़े अज़ा, अंजुमन शमीमे ईमान और अंजुमन मिसम-ए-अज़ा शामिल रहीं। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी और मजलिस में पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली सभी अंजुमनों, आज़ादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *