कारागार मंत्री दारा सिंह एक दिवसीय दौरे पर आएंगे कुशीनगर:तुर्कपट्टी में महाजलाभिषेक में होंगे शामिल, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


कुशीनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचेंगे। संशोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह तुर्कपट्टी में आयोजित सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव-2026 के महाजलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री 30 जुलाई की शाम आजमगढ़ से रवाना होकर गोरखपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर वह सुबह 10 बजे तुर्कपट्टी पहुंचेंगे, जहां सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव-2026 के तहत आयोजित महाजलाभिषेक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दारा सिंह चौहान सुबह 11 बजे तुर्कपट्टी से कुशीनगर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद मंत्री दोपहर 2:15 बजे कुशीनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 6 बजे राजधानी पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *