संभल के SP बन साइबर ठगी की कोशिश:गोरखपुर के व्यापारी को फेक फेसबुक एकाउंट से भेजी रिक्वेस्ट, 85 हजार मांगे


गोरखपुर में संभल SP KK बिश्नोई बनकर साइबर जालसाजों ने ठगी करने की कोशिश की। उन्होंने शहर के एक व्यापारी को SP के फर्जी फेसबुक एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। एक्सेप्ट करने पर मैसेज के जरिए खुद को KK विश्नोई बताते हुए अपने किसी रिश्तेदार का गोरखपुर से ट्रांसफर होने की बात कही। और उनके पुराने फर्नीचर को कम दामों में खरीदने के लिए कहा। इसके लिए व्यापारी से 85 हजार रुपए ऑनलाइन भेजने की मांग की। जिससे व्यापारी को शक हुआ और उन्होंने तत्काल SP को काल करके जानकारी ली। तब मामले का खुलासा हुआ। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार शनिवार को चैंबर आफ टेक्सटाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी के फेसबुक अकाउंट पर संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। सामने वाले ने खुद को एसपी बताते हुए कहा कि गोरखपुर में तैनात सेना के एक अधिकारी उनके दोस्त हैं, जिनका ट्रांसफर हो गया है और वह कम कीमत पर अपना फर्नीचर व घरेलू सामान बेचना चाहते हैं। उनकाे आपका नंबर दे रहा हूं बात कर लिजिए। रूपए मांगने पर शक हुआ कुछ देर बाद राजेश नेभानी के पास दूसरे नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने अपना नाम संतोष कुमार और खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए कहा कि सामान खरीदने के लिए उनके खाते में 85 हजार रुपये आनलाइन जमा कर दीजिए। व्यापारी ने एसपी संभल केके बिश्नोई से जानकारी ली व्यापारी के पास उसने सोफा व बेड की तस्वीर भेजी। उसने भरोसा दिलाया कि भुगतान के बाद फर्नीचर और अन्य सामान मिल जाएगा। संदेह होने पर व्यापारी ने एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई से संपर्क कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि उनके नाम से बनाई गई फेसबुक आइडी फर्जी है और साइबर अपराधी उसी के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *