DDU के ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड:30 जून से एंट्रेंस एग्जाम, 42 कोर्सेज के लिए 3 शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी के एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 27 जून से डाउनलाेड हो रहे हैं। ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल dduguadmission.in स्टूडेंट्स अपने- अपने सब्जेक्ट्स का एडमिट कार्ड डाउनलाेड कर सकते हैं। परीक्षाएं 30 जून से शुरू होंगी, जो 13 जुलाई तक चलेंगी। यह जानकारी देते हुए एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस साल 42 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 02 बजे तक और तीसरी पाली शाम 3 से 05 बजे तक आयोजित होगी। डी.फार्मा की परीक्षा सबसे पहले परीक्षाओं के पहले दिन यानी 30 जून को पहली पाली में डी.फार्मा, दूसरी पाली में एम.एससी. (कृषि) और तीसरी पाली में बी.फार्मा की परीक्षा होगी। इसके बाद 1 जुलाई को बी.एससी. (कृषि) ऑनर्स, बी.एससी. (नेचुरल फॉर्मिंग ), एम.ए. (भूगोल), एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी), एम.ए./एम.एससी. (गणित) और एम.ए. (शिक्षाशास्त्र) की परीक्षाएं अलग-अलग पालियों में संपन्न होंगी। समय से शुरू होंगे सेशन- कुलपति
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया प्रवेश प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा करने और समय से सेशन शुरू करने के लिए इस साल प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। जिन विषयों में टेस्ट नहीं हो रहे वहां प्रवेश प्रक्रिया जुलाई पहले सप्ताह में ही शुरू कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *