संभल की अनाज मंडी में युवक का शव मिला:घुटनों पर चोट के निशान, तीन-चार दिन से घूम रहा था, शिनाख्त नहीं हुई


संभल के जिला कलेक्ट्रेट की मंडी समिति में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 09:30 बजे संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई कस्टमर क्षेत्र की कृषि उत्पादन मंडी समिति में हुई। ईंटों के खड़ंजे पर मिले युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मंडी समिति में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले तीन-चार दिनों से इसी क्षेत्र में घूम रहा था। मंडी में 200 से अधिक लोग काम करते हैं, लेकिन किसी ने भी युवक को नहीं पहचाना।घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने जानकारी दी कि युवक के शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं है, लेकिन उसके घुटनों पर चोट के निशान मिले हैं। जिस जगह शव मिला, वहां पत्थर पड़े हुए थे, जिससे आशंका है कि गिरने के कारण चोट लगी होगी। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें सभी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दी हैं। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *