संभल की अनाज मंडी में युवक का शव मिला:घुटनों पर चोट के निशान, तीन-चार दिन से घूम रहा था, शिनाख्त नहीं हुई
संभल के जिला कलेक्ट्रेट की मंडी समिति में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 09:30 बजे संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बहजोई कस्टमर क्षेत्र की कृषि उत्पादन मंडी समिति में हुई।…