![]()
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वाराणसी की चरण-रज युक्त कलश वंदन यात्रा शुक्रवार रात 8 बजे कानपुर दक्षिण के ओमपुरवा मंडल स्थित अंबेडकर मंदिर पहुंची। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय गुरु रविदास’ के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। ‘संत रविदास का संदेश आज भी प्रासंगिक’ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, समरसता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी की पावन चरण-रज से युक्त यह कलश यात्रा संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। ‘महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा’ शिवराम सिंह ने कहा कि भाजपा महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को समाज तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और संत परंपरा का सम्मान करते हुए विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संत रविदास का संदेश सामाजिक भेदभाव खत्म कर सभी को समान अवसर देने और राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। नागरिकों से किया आह्वान उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाना जरूरी है। समाज की एकजुटता से ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। विधि-विधान से हुआ कलश वंदन अंबेडकर मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश का वंदन किया और संत रविदास को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राहुल विमल, नरेश कठेरिया, संजीव बेरिया बीजेपी दक्षिण ,पार्षद जे.के. चौरसिया, एल.बी. सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष सनी जायसवाल, नीरज भदौरिया, अशोक पाल समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
Source link
संत रविदास की चरण-रज कलश यात्रा कानपुर पहुंची:शिवराम सिंह बोले- सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में जरूरी