संतकबीरनगर में दो ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की मांग:भाजपा नगर अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डिवाइडर से झाड़ियां हटाने की मांग
संतकबीरनगर में नेदुला चौराहे और सोनी होटल के सामने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा नगर इकाई ने चिंता जताई है। हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुज…