श्रीराम कथा निमंत्रण ना मिलने पर विधायक का दर्द छलका:गोंडा में बोले- मैं इकलौता भाजपा का विधायक मुझे नहीं बुलाया गया


गोंडा जिले के कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रही श्रीराम कथा में निमंत्रण न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कथा का राजनीतिकरण कर दिया है। यह बयान भाजपा विधायक ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को लेकर के अपने कार्यालय पर जश्न कार्यक्रम दौरान दिया है। विधायक बावन सिंह ने कहा कि वह राजन जी महाराज के चरणों में प्रणाम करते हैं और कथा का आयोजन एक बड़ी बात है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि कथा को कुछ लोगों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है। उनके अनुसार, सबसे ज्यादा निमंत्रण पत्र समाजवादी पार्टी (सपा) के लोगों को दिए गए हैं, जिनमें सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन और पूर्व बसपा प्रत्याशी व सपा नेता मसूद आलम शामिल हैं, जिन्हें माला भी पहनाई गई।बावन सिंह ने बताया कि वह भाजपा के इकलौते विधायक हैं,जिन्हें स्वयं निमंत्रण नहीं मिला। इसके बावजूद, उन्होंने व्यास पीठ से महाराज को प्रणाम किया और अपने विधानसभा क्षेत्र में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। एक अन्य मामले में,विधायक बावन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे ‘बहुत ही गलत और अक्षम्य टिप्पणी’ बताया।बावन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आते हैं, वही वर्ग 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकेगा। तमिलनाडु में नई सरकार को कांग्रेस द्वारा समर्थन दिए जाने पर विधायक बावन सिंह ने राहुल गांधी से सवाल किया।उन्होंने पूछा कि जब कांग्रेस डीएमके के साथ थी, तो टीवीके वहां कैसे जीत गई और एक ‘हीरो का जादू’ चल गया।उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पास केवल पांच विधायक बचे हैं,फिर भी वे गठबंधन कर रहे हैं। बावन सिंह ने यह भी पूछा कि जिन तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है,वहां कांग्रेस को कितना प्रतिशत वोट मिला है। उन्होंने दावा किया कि केरल में कम्युनिस्टों का सफाया हुआ और वहां उनका गठबंधन जीत गया। कांग्रेस पार्टी में अब कुछ बचा ही नहीं है तमिलनाडु में स्टालिन और बंगाल में ममता बनर्जी धराशाई हो गई है अगले 2029 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में नहीं चलने वाली है जो हिंदू हित की बात करेगा वही इस देश पर राज करेगा। राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित के खिलाफ जो भी आवाज उठाएगी जानता उसको उखाड़ फेंकेगी। भाजपा विधायक बावन सिंह ने कहा कि मैं इतना कहना चाहता हूं कांग्रेस समाप्त जय हिंद की तरफ जा रही है दलों ने कांग्रेस को हराया वहां पर एक क्षत्र उनका राज हुआ है आज उन्हीं की गोद उन्हीं के शरण में बैठी हुई कांग्रेस के तीन प्रतिशत वोट बचे हुए हैं। चाहे पश्चिम बंगाल चाहे उत्तर प्रदेश चाहे हरियाणा का रिजल्ट देख लीजिए कहीं भी आप देख लीजिए कांग्रेस का कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस को जिन लोगों ने पहले हराया आज उन्हीं की गोद में बैठकर आज उन्हीं के कंधे पर लोग अपना एनडीए गठबंधन चला रहे हैं। अखिलेश यादव खिसिए हुए है एसआईआर पर आरोप लगा रहे थे सुप्रीम कोर्ट तक ही ये लोग गए लेकिन कुछ नहीं पाए हैं। जो यह विपक्ष के लोग घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं अगर भगवान ने चाहा बाबा भोलेनाथ बैजनाथ ने चाह तो भगवान श्री रामचंद्र की कृपा से 2027 में प्रचंड बहुमत से बीजेपी आएगी और योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री मनाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *