अमेठी में पुलिस ने ड्राइवर-मालिक को पकड़ा:ट्रक से 12 टन से अधिक सरिया बरामद, चोरी की साजिश का हुआ खुलासा


अमेठी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच दिन पहले गायब हुए सरिया लदे एक ट्रक को बरामद किया है। इस मामले में ट्रक मालिक और चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का 12 टन से अधिक सरिया भी बरामद कर लिया है। यह ट्रक 5 मई को पटना से उन्नाव के लिए सरिया लेकर निकला था, लेकिन ट्रक मालिक और ड्राइवर ने मिलकर इसे गायब करने की साजिश रची थी। पूछताछ में डीसीएम चालक धीरज सिंह ने बताया कि 5 मई को दीना आयरन एंड स्टील लिमिटेड, अब्दुल रहमानपुर रोड, दीदारगंज, पटना, बिहार से 12.13 मीट्रिक टन सरिया इसी वाहन पर उन्नाव डिलीवरी के लिए लोड किया गया था। पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई चालक ने बताया कि वाहन मालिक सुरेंद्र कुमार से बातचीत के बाद मालिक ने सरिया को उन्नाव न पहुंचाकर चोरी/गबन के इरादे से बेचने के लिए पूरे नायाब, थाना महराजगंज, जनपद रायबरेली लाने को कहा था। वाहन मालिक सुरेंद्र कुमार ने पूछताछ में बताया कि वे सरिया बेचने के लिए दिलीप यादव पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र के मकान के पास, पूरे नायाब, थाना महराजगंज, जनपद रायबरेली में उतार रहे थे। उन्होंने दिलीप को बताया था कि उनके पास रखने की जगह नहीं है और वे इसे बाद में उठा ले जाएंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि सरिया चोरी का है। बरामदगी के आधार पर, मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए थाना इन्हौना पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *