![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। इसी क्रम में बांदा में जिलाधिकारी सभागार में सहकारिता विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लखनऊ में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान समय पर कर्ज की किस्तें अदा करने वाले सात किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को लंबा कर्ज दिया जाएगा। इस योजना में छह प्रतिशत की सालाना ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक का कर्ज देने का प्रावधान है। भारत टैक्सी सेवा के जरिए टैक्सी, दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इसके शुभारंभ के दौरान चालकों के लिए जीरो कमीशन और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था की जानकारी दी। यह सेवा लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी शुरू की गई है। बांदा में हुए कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इन किसानों ने अलग-अलग व्यवसायों के लिए कर्ज लिया था और समय पर उसकी अदायगी की। उन्हें सम्मानित करने का मकसद दूसरे किसानों को भी कर्ज लेकर अपना काम शुरू करने और समय से किस्त चुकाने के लिए प्रेरित करना है। 3.50-3.50 लाख रुपये का कर्ज उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, बांदा शाखा के दस्तावेजों के अनुसार, क्योदरा निवासी मूलचंद ने जलपान गृह के लिए 2.50 लाख रुपये का कर्ज लिया था। पारा बिहारी निवासी फला शंकर और समगरा निवासी चुन्नू ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के लिए 3.50-3.50 लाख रुपये का कर्ज लिया। नौहाई निवासी वीरेंद्र कुमार ने स्टील बर्तन की दुकान के लिए दो लाख रुपये, रगौली भटपुरा निवासी छोटा ने जनरल स्टोर के लिए तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था। 10 लाख रुपये का कर्ज लिया गाजीपुर निवासी राजेंद्र ने रेडीमेड गारमेंट के लिए चार लाख रुपये और तिंदवारी निवासी दिलवर प्रसाद ने फर्नीचर/अलमारी के लिए 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बैंक के दस्तावेजों में सातों किसानों द्वारा कर्ज की किस्तें समय से अदा किए जाने की बात दर्ज है।
Source link
बांदा में समय पर कर्ज चुकाने वाले 7 किसान सम्मानित:10 लाख तक का लिया था लोन, अलग-अलग कारोबार के लिए लिया